Thursday, September 19, 2024

MP: कल से होंगी बोर्ड परीक्षा, एग्जाम सेंटर जाने से पहले छात्र जान ले ये बात

भोपाल। एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा कल यानी कि बुधवार से शुरू हो जायेगी। परीक्षा के पहले दिन हिंदी विषय का पेपर होगा। 10वीं और 12वीं कक्षा के 18 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। इसके लिए प्रदेश भर में 6000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड और राज्य सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

8:45 के बाद नहीं दे पाएंगे एग्जाम

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा एक मार्च से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की जायेगी,जबकि 12वीं की परीक्षा दो मार्च से एक अप्रैल, 2023 तक होगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी। सुबह 8:30 बजे तक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, 8:45 के बाद किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 10वीं कक्षा की परीक्षा में 9,65,166 परीक्षार्थी, जबकि 12वीं के परीक्षा में 8,58,2750 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

MP Board Exam 2023: 10वीं कक्षा की एग्जाम डेट

परीक्षा तिथि विषय
1 मार्च, 2023 हिंदी
3 मार्च, 2023 उर्दू
7 मार्च, 2023 सामाजिक विज्ञान
11 मार्च, 2023 गणित
14 मार्च, 2023 संस्कृत
17 मार्च, 2023 अंग्रेजी
20 मार्च, 2023 विज्ञान
25 मार्च, 2023 मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी (केवल बधिर और गूंगे छात्रों के लिए) – पेंटिंग (केवल दृष्टिबाधित छात्रों के लिए) – संगीत
27 मार्च, 2023 एनएसक्यूएफ

Latest news
Related news