Friday, September 20, 2024

मध्य प्रदेश: पाइप बिछाने के दौरान धंसी मिट्टी, एक की हुई मौत

भोपाल। इंदौर के मच्छी बाजार क्षेत्र में नाला टैपिंग के पाइप डालने के दौरान एक मजदूर मौत का शिकार हो गया है। पोकलेन की सहायता से मजदूर गड्ढे में खड़ा होकर एक पाइप को दूसरे पाइप मेें बिछाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक वो मौत का शिकार हो चुका था।

कैसे धंसी मिट्टी

गंगवाल बस स्टैंड से सरवटे बस स्टैंड तक बनाई जा रही सड़क के एक ओर नगर निगम नाला टैपिंग के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मच्छी बाजार ब्रिज के आगे शुक्रवार शाम को अचानक मिट्टी धंसने की घटना हुई और एक मजदूर की मिट्टी में दबने से मृत्यु हो गई। जैसे ही यह हादसा हुआ तो आसपास के रहवासी भी मौके पर पहुंच गए। यह देख पोकलेन चालक इस डर से भाग गया कि कही लोग उसकी पिटाई न कर दें।

लोगों ने मजदूरों को बचाने की कोशिश की

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के इंजीनियर भी मौके पर वहां पहुँच गए। लोगों ने खुद ही मिट्टी हटाकर मजदूर को बचाने की कोशिश की। इस बीच दूसरी साइट पर काम कर रहा जेसीबी चालक आया और उसने पोकलेन से मिट्टी हटाने का काम शुरू कर दिया।

मजदूर को आधे घंटे बाद निकाला

बताया जा रहा है कि आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी का ढेर हटाकर मजदूर को निकालने में सफलता मिली, लेकिन उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।

Latest news
Related news