Sunday, May 10, 2026

MP News: 19 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, पढ़िए पूरी खबर

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व शिवराज सरकार ने 19 आईएएस का तबादला कर दिया है। बता दें कि इसमें 7 जिलों के कलेक्टर को बदल दिया गया है. भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को हटाकर मध्य प्रदेश जल निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है. वहीं, उनकी जगह मुख्यमंत्री के अपर सचिव 2010 बैच के आईएएस कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भोपाल के नए कलेक्टर के रूप में पद ग्रहण किया।

इन जिलों के बदले कलेक्टर

इंदौर में दो दिन पहले हुए बावड़ी हादसे में नगर निगम के उत्तरदायित्व को नजरअंदाज करते हुए वहां पदस्थ कमिश्नर प्रतिभा पाल को हटाकर रीवा जिले का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है. ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल को शाजापुर में कलेक्टर का पद दिया गया है। इसके अलावा शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन को नीमच जिले का कलेक्टर बना दिया गया है। नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल को दमोह जिले का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं, ग्वालियर नगर पालिका निगम आयुक्त किशोर कुमार कन्याल को शाजापुर में कलेक्टर का पद दिया गया। इंदौर वाणिज्यकर अपर आयुक्त तन्वी हुड्डा को झाबुआ कलेक्टर, जबलपुर जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सलोनी सिडाना को मंडला जिले का कलेक्टर पद दिया गया है।

इन कलेक्टर को मिले ये पद

आपको बता दें कि अविनाश लवानिया के साथ जिन कलेक्टर को हटा कर मैदानी पदस्थापना से दूर रखा है। उसमें रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प को महिला एवं बाल विकास विभाग का उप सचिव तथा वाणिज्यिक कर विभाग के अतिरिक्त भार की जिम्मेदारी दी गई है। मंडला जिले की कलेक्टर हर्षिका सिंह ने इंदौर नगर निगम आयुक्त का पद भार संभाला। झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह को इंदौर वाणिज्यकर अपर आयुक्त और इंदौर संभाग अपर आयुक्त (राजस्व) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। दमोह जिले के कलेक्टर कृष्ण चैतन्य को भोपाल रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन का पद दिया गया है।

Latest news
Related news