Sunday, December 14, 2025

MP में डॉक्टर्स का आंदोलन शुरू, काली पट्टी बांध जताया विरोध।

भोपाल: आज प्रदेश भर के डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांध कर मरीजों का इलाज किया। दरअसल आज से प्रदेश में डॉक्टर्स का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुरु हो गया है। आज सभी डॉक्टर्स ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में कल यानी मंगलवार को 11 बजे से लेकर 1 बजे के बीच काम बंद रखेंगे और यदि मांगों को नहीं माना गया तो 3 मई से अनिश्चित काल से धरने पर चले जाएंगे।

क्या है डॉक्टर्स की मांग

विरोध में हिस्सा ले रहे डॉक्टर्स का कहना है कि एक महीने पहले डॉक्टर्स ने अपनी मांगों के लेकर धरना दिया था। तब मुख्यमंत्री ने उनकी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक कोई आदेश जारी नहीं होने पर डॉक्टर्स में नाराजगी है। डॉक्टर्स कि प्रमुख मांग है कि केंद्र के तर्ज पर समयबद्ध पदोन्नतती,प्रसाशनिक अधिकारों की धखलअंदजी काम हो, डॉक्टर्स की सुरक्षा शामिल है।

कितने डॉक्टर्स रहेंगे हड़ताल पर

प्रदेश के लगभग 10,000 डॉक्टर्स हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेशव्यापी आंदोलन में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, संविदा पर कार्यरत चिकित्सक शामिल होंगे।

Latest news
Related news