Friday, March 27, 2026

MP News: भाजपा के पूर्व मंत्रियों की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, लोग लगा रहे राजनीतिक कयास

भोपाल। स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रतलाम गए थे। कैलाश विजयवर्गीय यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए उनके घर भी पहुंचे थे। लेकिन रविवार शाम मध्य प्रदेश सरकार के दो पूर्व मंत्रियों की मुलाकात ने सबको चौंका दिया। शिवराज सरकार में मंत्री रहते हुए दोनों दिग्गज नेताओं को एक दूसरे का विरोधी माना जाता था। दोनों के बीच तल्खी उस दौर से कायम थी जब हिम्मत कोठारी प्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री हुआ करते थे। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हिम्मत जी हमारे वरिष्ठ नेता है उनके प्रति सम्मान प्रकट करने आया हूं.

सीएम शिवराज से भी मिले थे कोठारी

बता दें कि बीते दिनों पार्टी से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में भी मिले थे। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रविवार शाम भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी से मिलने पहुंचे थे। हालांकि इस मुलाकात को लेकर कई राजनीतिक कयास भी लगाए जा रहे है।

Latest news
Related news