Tuesday, March 24, 2026

MP News: एशियन केनो सलालम में महेश्वर की बेटियों ने चार कांस्य पदक किए देश के नाम

भोपाल। थाइलैंड के पटाया में आयोजित हो रही एशियन कैनो सलालम प्रतियोगिता में खरगोन जिले की बेटियों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार प्रदर्शन जारी है। बता दें कि महेश्वर की बेटियों ने चार पदक देश के नाम किए हैं।

खेल अधिकारी पवि दुबे ने दी जानकारी

खेल अधिकारी पवि दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा कल्याण वाटर स्पोट्स केनो सलालम प्रतियोगिता में 11 खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। इसमें शिखा चौहान ने दो कांस्य, भूमि बघेल ने एक कांस्य और अहाना यादव ने एक कांस्य पदक जीता है।

कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने दी बधाई

बता दें कि अपनी जीत पर बालिकाओं ने बताया कि उनका प्रयास है कि आगामी प्रतियोगिता में वे देश के लिए गोल्ड जीतें, इसके लिए कठिन परिश्रम करेंगी। बालिकाओं की सफलता पर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने खुशी जताते हुए खेल के लिए बधाई दी।

Latest news
Related news