Friday, September 20, 2024

MP News: 5 महीनों में शिवराज सरकार पर 25 हजार करोड़ का लोन, जानिए तारीख के हिसाब से कर्ज

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक बार फिर बड़ा लोन लिया है. अप्रैल में नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक से 2000 करोड़ रुपए का लोन लिया है. इस लोन की अवधि 10 साल की है. इस संबंध में राज्य सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. मध्य प्रदेश सरकार इस साल यानी 2023 में अब तक 25 हजार करोड़ रुपए का लोन ले चुकी है.

5 महीने में प्रदेश पर 25 हजार करोड़ का लोन

शिवराज सरकार ने साल 2023 के इन पांच महीनों में अब तक अलग-अलग तारीखों पर 10 बार कर्ज लिया है. जनवरी, फरवरी, मार्च और मई में सरकार ने लोन लिया है. हालांकि, 2023-24 का वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद सरकार ने हाल ही में पहला लोन लिया है.

31 जनवरी को मध्य प्रदेश सरकार ने 2 हजार रुपए का कर्ज लिया

फरवरी में प्रदेश सरकार ने अलग-अलग तारीखों पर 4 बार में 12000 करोड़ का लोन लिया

मार्च के महीने में अलग-अलग तारीखों पर 3 बार में 9000 करोड़ का कर्जा लिया

अब मई में 2000 करोड़ का लोन लिया है

तारीखों के हिसाब से लोन

25 जनवरी 2023- 2000 करोड़
02 फरवरी 2023- 3000 करोड़
09 फरवरी 2023- 3000 करोड़
16 फरवरी 2023-3000 करोड़
23 फरवरी 2023- 3000 करोड़
02 मार्च 2023- 3000 करोड़
09 मार्च 2023- 2000 करोड़
17 मार्च 2023- 4000 करोड़
24 मार्च 2023- 1000 करोड़
29 मई 2023- 2000 करोड़

आज आ जाएगा 2000 करोड़ का लोन

बता दें कि राज्य सरकार के खाते में 30 मई को 2000 करोड़ की राशि आ जाएगी. वहीं, 30 मई 2023 तक शिवराज सरकार पर तीन लाख 31 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है, जो वर्ष 2023-24 के बजट में तीन लाख 14 हजार करोड़ रुपए से कई गुना ज्यादा है.

Latest news
Related news