Tuesday, March 24, 2026

MP Breaking: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बालाघाट दौरा रद्द, जानिए क्या है वजह

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बालाघाट का दौरा रद्द हो गया है। उनका हेलीकॉप्टर रायपुर से बालाघाट के लिए उड़ा था, लेकिन खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर आधे रास्ते से ही वापस लौट गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा यह जानकारी दी गई है। बता दें कि बालाघाट में दोपहर बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया। यहां बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है।

आज बालाघाट का दौरा था प्रस्तावित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का गुरुवार को बालाघाट का दौरा प्रस्तावित था। वे यहां रोड शो के बाद जनसभा करने वाले थे। साथ ही वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर निकाली जा रही गौरव यात्रा का शुभारंभ भी करने वाले थे। हालांकि अब सीएम शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं।

Latest news
Related news