Thursday, September 19, 2024

MP News: बीजेपी के दो और नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा, सीएम शिवराज सिंह को बताया धृतराष्ट्र।

भोपाल: बीजेपी के नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज कटनी जिले से बीजेपी के विधायक रह चुके धुर्व प्रताप सिंह और शंकर यादव ने कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी के अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने दोनों नेताओं को कांग्रेस की सदयस्ता दिलाई। सदस्यता लेने के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि बीजेपी अपने मूल सिद्धांतो और विचारों से भटक गई है।

मुख्यमंत्री को बताया धृतराष्ट्र

ध्रुव प्रताप सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र की भूमिका में दिख रहें हैं। दरसअल ध्रुव प्रताप सिंह का कहना है कि स्थानीय विधायक संजय पाठक दुर्योधन की भूमिका निभा रहे हैं। खुलेआम अवैध खनन का काम किया जा रहा है। जिसकी जानकारी सभी को है। सभी को सब कुछ पता है लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धृतराष्ट्र बने हुए हैं। भोपाल के नेताओं को सुनाई तो दे रहा है लेकिन वो कुछ भी देखना नहीं चाहते हैं। मैंने कई बार भोपाल में बैठे पार्टी के बड़े नेताओं को इसके बारे में बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद हमने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

बीजेपी की सत्ता उखाड़ फेकेंगे

ध्रुव प्रताप सिंह ने आगे कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और मोदी लहर में जीत भी गए। पहली बार में ही प्रदेश अध्यक्ष भी बना दिए गए, लेकिन उनका स्थानीय नेताओं से कोई सम्पर्क नहीं है। वो स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को समय नहीं देते हैं। बड़ी बड़ी गाड़ियों में घुमते हैं पूरी तरीके से आनंद में डूबे हुए हैं। जमीनी कार्यकर्ता की कोई परवाह नहीं है। मैं बीजेपी की लोगो को संचाई बताऊंगा और उनको सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करूँगा।

Latest news
Related news