Wednesday, August 19, 2026

MP News: दमोह में हुआ बड़ा हादसा, शादी का पंडाल गिरने से 8 लोग घायल

भोपाल. मध्य प्रदेश के दमोह में कल रात एक बड़ा हादसा हो गया. बता दें कि यहां एक शादी का पंडाल गिरने से लगभग 8 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि इन्हे जिला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमे से एक की हालत गंभीर होने पर जबलपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है, वहीं दूसरे की हालत स्थिर है. यह जानकारी दमोह के जिला अस्पताल के डॉक्टर द्वारा दी गई है. जहां सभी घायल लोग भर्ती है.

Latest news
Related news