Wednesday, March 25, 2026

MP News: चंद्रयान पर बोले सिंधिया- अब चांद पर लहराएगा तिरंगा

भोपाल: आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत के चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं। देश दुनिया में चंद्रयान के सफलता के लिए पूजा पाठ किया जा रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी एक बयान सामने आया है। सिंधिया ने आज एक इतिहास रचा जाएगा जब भारत का तिरंगा झंडा चाँद पर लहरायेगा।

भारत रच रहा है इतिहास

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि हमारे वैज्ञानिकों द्वारा इतिहास रचने का इंतजार भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व कर रहा है। बता दें, यदि आज चंद्रयान-3 साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब हो गया, तो भारत दुनिया का पहला देश होगा। हाल ही में रूस के चांद पर भेजा गया लूना-25 मिशन असफल रहा।

Latest news
Related news