Thursday, September 19, 2024

MP News: चंद्रयान -3 चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर करेगा लैंड, दक्षिणी ध्रुव क्यों है महत्वपूर्ण

भोपाल: भारत का चंद्रयान-3 आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने की ओर अग्रसर है। इससे पहले रविवार को रूस का लूना-25 चांद के दक्षिण ध्रुव पर लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया। भारत और रूस ही नहीं बल्कि दुनिया के अंतरिक्ष एजेंसियों की दिलचस्पी दक्षिणी ध्रुव में दिलचस्पी बनी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह पानी होने की संभावना है।

चांद के दक्षिणी ध्रुव का महत्व

चांद का दक्षिणी ध्रुव वैज्ञानिकों के लिए विशेष महत्व रखने की सबसे बड़ी वजह जमे हुए बर्फ की संभावित उपस्थिति मानी जाती है। वैज्ञानिकों की मानें तो इसका उपयोग चंद्रमा पर स्थायी निवास के दौरान जीवनदायी सामग्री की आपूर्ति के लिए किया जा सकता है। दुनिया की कई अंतरिक्ष एजेंसियां और निजी कंपनियां इसे चंद्रमा पर कॉलोनी बसाने, चंद्र खनन की संभावना के रूप में देखती है।

भारत दुनिया का पहला देश

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-03’ आज शाम को दक्षिण ध्रुव के सतह पर उतरने वाला है। यदि ऐसा हुआ तो भारत दुनिया का पहला देश होगा जिसने दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ़्ट लैंडिंग करने में सफलता पाई हो। दुनिया का कोई भी देश अब तक चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब नहीं हो पाया है।

Latest news
Related news