Thursday, September 19, 2024

MP News: पीएम मोदी ने भोपाल में कहा कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को सम्बोधित करते हुए कहा कि एमपी को देश का दिल कहते हैं। भाजपा के साथ देश के इस दिल महदया प्रदेश का विशेष जुड़ाव विशेष रहा है। मध्यप्रदेश से निकले अनेक महान व्यक्तित्व ने हमें आज यहां तक पहुंचाया है। ऐसे अनेकों लोगों का तप और त्याग आज भी भाजपा के हर कार्यकर्ता को प्रेरित करता है। इसलिए एमपी सिर्फ भाजपा के विचार का नहीं बल्कि विकास के विजन का महत्वपूर्ण केंद्र है।

कांग्रेस के पास भविष्य की सोच नहीं

कांग्रेस जहां भी जाती है लूट मचा देती है। प्रधामंत्री ने सभा से सवाल करते हुए पूछा कि क्या मध्य प्रदेश के लोग अपने प्रदेश को पिछड़ा देखना पसंद करते हैं? कांग्रेस नकारात्मक विचार रखती है। जब कुछ नया होता है, नया संसद बनता है, विश्व में देश का नाम बढ़ता है तो कांग्रेस को खुशी नहीं होती है। कांग्रेस देश को 20वी सदी में ले जाना चाहती है।

कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है, जो बारिश में रखा-रखा खत्म हो जाता है। भाजपा आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेने ला रही है, स्टेशनों का विकास कर रही है। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की प्रशंसा हर कोई कर रहा है लेकिन कांग्रेस को नहीं पच रहा है। भारत कोई भी उपलब्धि हासिल करे, दुनिया में देश का नाम रौशन हो कांग्रेस को पसंद नहीं आता।

Latest news
Related news