Friday, September 20, 2024

PM Modi Jabalpur Visit: पीएम मोदी का जबलपुर दौरा आज, 12 हजार करोड़ रुपये की देंगे सौगात

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 5 अक्टूबर को जबलपुर दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वो यहां की जनता को 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का सौगात देंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी रानी दुर्गावती के 500वीं जयंती पर 100 करोड़ की लागत से बने स्मारक का अनावरण करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 3 बजे विशेष विमान से जबलपुर पहुंचेंगे। वहीं पीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर में एसपीजी की टीम फैल गई है। प्रशासन की तरफ से 5 अक्टूबर की शाम 7 बजे तक शहर को नो फ्लाइंग जोन बना दिया गया है।

महिलाओं को मिला 35 फीसदी आरक्षण

मध्य प्रदेश में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में महिला वोटरों को अपने हक़ में करने के लिए शिवराज सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा सौगात दिया है। इसके अंतर्गत वन विभाग को छोड़कर राज्य की महिलाओं को हर विभाग में 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को सरकारी नौकरी में अब 35 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

जीतने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही पार्टियां

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। भाजपा की तरफ से खुद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कमान संभाल रखी है। उधर कांग्रेस की ओर से भी कई बड़े नेता मध्य प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं। आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए प्रियंका आज धार दौरे पर हैं। इस दौरान मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।

Latest news
Related news