Friday, September 20, 2024

MP News: दिग्विजय सिंह ने ऐसा क्यों कहा कि ऐसे नेताओं के लिए मेरे दरवाजे हमेशा के लिए बंद

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का रुख इन दिनों अलग ही नजर आ रहा है। वे चुनाव जीतने में कोई कसार नहीं छोड़ना चाहते। उन्होंने एक सभा को सम्बोधित करते हुए उन नेताओं को चेताया जो टिकट न मिलने से नाराज हैं। उन्हें कड़े शब्दों में संदेश दिया है।

कहां हैं वो नेता- दिग्विजय सिंह

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे वो चेहरे नहीं दिख रहे जो टिकट मांग रहे थे। आज वो मुझे दिखाई नहीं दे रहे। क्या यही तुम्हारी वफादारी है कांग्रेस के प्रति?. ऐसे लोगों को मैं बिलकुल भी बर्दास्त नहीं कर सकता, ऐसे लोगो के लिए दिग्विजय सिंह के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं। वो सारे कांग्रेसी जो टिकट मांग रहे थे आज घर बैठे हुए हैं। ऐसे लोगों के लिए दिग्विजय सिंह का द्वार हमेशा के लिए बंद है। आगे उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव गद्दार और वफादार के बीच में है। धनबल और जनबल के बीच में है।

भाजपा बेईमान है

ग्वालियर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से ईवीएम मशीन के बहाने उन्होंने बीजेपी को अड़े हाथ लिया। भाजपा पर बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बेईमानी करती है, ये वोटर लिस्ट में बेईमानी करती है, ये मशीन में भी गड़बड़ी करते हैं। पूरे विश्व में ईवीएम से चुनाव नहीं होते लेकिन अपने देश में होता है।

Latest news
Related news