Friday, September 20, 2024

MP News: प्रियंका गांधी का सीएम शिवराज पर तंज, मामा तो कंस भी था

भोपाल: मध्य प्रदेश में चुनाव के महज कुछ दिन रह गए हैं। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत लगा रही है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आज चित्रकूट में चुनावी दौरे पर थी। उन्होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और सीएम शिवराज पर जम कर हमला किया।

मामा तो कंस भी था- प्रियंका गांधी

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कह कि शिवराज जी अपने आप को मामा कहते हैं। लेकिन आप लोगो के लिए कुछ भी नहीं करते। प्रदेश के किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है। परीक्षा में घोटालें हो रहे हैं लेकिन उस पर ध्यान नहीं दे रहे। भांजे- भाजियों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। लेकिन कहते हैं कि घबराओं मत मामा है ना। लिस्ट लंबी है, लाडली है लेकिन सुरक्षा नहीं है। सुरक्षा तो दे देते मामा जी। अत्याचार पर अत्याचार हो रहा है आप कहते हैं मामा हैं। रिश्ता निभाने से बनता है वरना कंस भी मामा थे।

सिर्फ उद्योगपतियों का कर्ज माफ

प्रियंका गांधी ने किसानों के कर्ज का मुद्दा उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों के करोड़ो का कर्ज माफ हो रहे हैं। लेकिन किसानों की रोज की कमाई सिर्फ 27 रुपये है। उनके लिए कुछ नहीं कहते हैं। प्याज 100 रूपये किलों हो गया लेकिन महंगाई पर कुछ नहीं बोलते। आगे कहा मोदी जी एयरपोर्ट से लेकर पोर्ट तक सभी कुछ अडानी को दे दिया है। कांग्रेस पार्टी आपके अधिकारों की बात करती है। हम आपके हक की बात करते हैं।

Latest news
Related news