Monday, June 16, 2025

MP Weather: प्रदेश में ठंड आने में क्यों हो रही है देरी, IMD ने बतया कारण

भोपाल: नवंबर माह की शुरुवात हो चुकी है लेकिन प्रदेश में अभी ठंड ने दस्तक नहीं ली है। जिसके कारण प्रदेश में कहीं ठंडक तो कहीं गर्मी का एहसास हो रहा है। अभी किसी भी जिले में तापमान को लेकर कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। बात करें न्यूनतम तापमान की तो उसमें भी कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया है।

अगले हफ्ते बढ़ सकती है ठंड

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के रतलाम जिले में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। जहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री है तो सबसे काम तापमान 13.8 डिग्री रीवा में दर्ज किया गया है। बाकी जिलों में मौसम लगभग सामान्य बना हुआ है। हलाकि मौसम विभाग का मानना है कि अगले हफ्ते से प्रदेश में ठंड दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग की माने तो 15 से प्रदेश में ठण्ड बढ़ सकती सकती है।

सेहत पर पड़ रहा है असर

प्रदेश में ठंड न पड़ने और कई जिलों में सामान्य से अधिक तापमान होने से लोगों के स्वास्थय पर असर पड़ रहा है। मौसमी बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दरअसल, दिन में समान्य से अधिक और रात में समान्य से काम तापमान होने के कारण लोग मौसमी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।

Latest news
Related news