Tuesday, March 24, 2026

MP Election Result: कोई एक लाख वोट से जीता तो कोई मात्र…जानिए राज्य की 5 बड़ी और छोटी जीत

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत के साथ 163 सीटें जीत ली है। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को मात्र 66 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। इस चुनाव में कोई प्रत्याशी एक लाख से अधिक वोट से जीता तो कोई मात्र 28 वोटों से। आइये जानते हैं राज्य की पांच सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत के बारे में।

पांच सबसे बड़ी जीत

  • इंदौर-1 से रमेश मेंदोला (BJP)- 107047
  • गोविंदपुरासे कृष्णा गौर (BJP)-106668
  • बुधनी से शिवराज सिंह चौहान (BJP)-104974
  • हुजूर से रामेश्वर शर्मा (BJP)- 97910
  • रहली से गोपाल भार्गव (BJP)-72800

पांच सबसे छोटी जीत

  • शाजापुर से अरुण भीमावत (BJP)- 28
  • वारासिवनी से प्रदीप जायसवाल (BJP)- 46
  • महिदपुर से दिनेश जैन बॉस (कांग्रेस)- 290
  • धरमपुरी से कालूसिंह ठाकुर (BJP)-356
  • बैहर से संजय उइके (कांग्रेस)- 551

बीजेपी को मिले दो करोड़ से अधिक वोट

वहीं चुनाव से पहले बीजेपी ने 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का लक्ष्य रखा था। 163 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को दो करोड़ से अधिक वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस को इसके मुकाबले 35 लाख से कम वोट मिले। बीजेपी को दो करोड़ 11 लाख 8 हजार 771 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 1 करोड़ 75 लाख 64 हज़ार 353 वोट आये।

Latest news
Related news