Thursday, September 19, 2024

MP News: लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, शिवराज ने याद दिलाई तारीख

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में लाडली बहनो की भूमिका अहम मानी जा रही है। लाडली बहनों के जरिए बीजेपी ने कमबैक किया है। शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना को चुनाव से ठीक पहले शुरू किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जीत के पीछे योजना का काफी योगदान माना जा रहा है। यहीं कारण है कि वे चुनाव के पहले और बाद में भी लाड़ली बहनों का धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं। इस योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख को एमपी की लाडली बहनों के खाते में पैसें भेजे जाते हैं। इस बीच एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट किया है।

सीएम ने किया ट्वीट

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा हैं कि लाडली बहना, आज 10 तारीख है। बता दें, इस योजना के जरिए सरकार प्रदेश में हर महिला के बैंक अकाउंट में 1,250 रुपए भेजे जाएगे। यानी सालाना महिलाओं को 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती हैं। इसके पहले इसी योजना के तहत महिलाओं को 1000 रूपये की राशि दी जाती थी। जिसे अब बढ़ा दिया गया है। सीएम शिवराज की माने तो आने वाले समय में ये राशि 3000 रूपये तक दी जाएगी।

योजना की पहली किस्त

लाड़ली बहना योजना शिवराज सिंह चौहान द्वारा चुनाव से पहले मई महीने में शुरू की गई थी। जिसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित पात्र महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। इसके बाद रक्षाबंधन पर्व पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। योजना के जरिए बहनो के खाते मे 1250 रुपए महीने के हिसाब से मिलते है। महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। अब तक इस योजना की 6 किस्तें जारी हो चुकी है और आज 7वीं किस्त जारी की जानी है। घोषणानुसार यह राशि हर महीने की 10 तारीख को बहनो की खाते मे चली जाती है। लेकिन नवंबर में दिवाली और मतगणना से पहले 4 नंवबर को ही किस्त जारी की गई थी।

Latest news
Related news