Sunday, May 10, 2026

MP News: मोहन यादव के साथ कितने विधायक ले सकते हैं कैबिनेट मंत्री की शपथ, जानें

भोपाल। मोहन यादव बुधवार को मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 11.30 बजे होगा। इसके साथ ही दोनों डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी शपथ लेंगे। अब बड़ा सवाल ये हैं कि मोहन यादव की कैबिनेट कैसी होगी?

15- 20 विधायक लेंगे शपथ

कयास लगाए जा रहे हैं कि मोहन यादव के साथ तकरीबन 15 से 20 भारतीय जनता पार्टी विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जिसमें 10 से अधिक कैबिनेट मंत्री होंगे और 4 से 5 विधायकों को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई जा सकती है। मोहन यादव को भारतीय जनता पार्टी के आलाधिकारी ने बीते दिन विधायक दल की बैठक में मध्यप्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना था। मोहन यादव का नाम सामने आते ही सभी हैरत में रह गए। क्योंकि वे सीएम पद की दौड़ में शामिल नही थे।

विधायक दल की बैठक मे हुआ खुलासा

मोहन यादव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह अमित शाह की लिस्ट में पहले नंबर पर थे। उनके नाम का खुलासा भी सीधे विधायक दल की बैठक में हुआ। जिसे सुनकर बीजेपी लीडरशिप के साथ ही पूरा मध्यप्रदेश भी हैरान रह गया। अब शिव ‘राज’ के बाद एमपी में मोहन ‘राज’शुरु होने जा रहा है।

लाल परेड मैदान में बनाए गए हैलीपेड

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ पूर्व सीएम भी शामिल हो सकते हैं। यही कारण है कि लाल परेड मैदान में हैलीपैड बनाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर 11.30 बजे डॉ. मोहन यादव सीएम के रूप में शपथ ले सकते हैं।

Latest news
Related news