Thursday, September 19, 2024

MP Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, ठंड के साथ होगी बारिश

भोपाल। एमपी में कड़ाके वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। आज रविवार को IMD ने एमपी के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार-शनिवार की रात को प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान उमरिया और पचमढ़ी रहा जहा सबसे कम तापमान उमरिया में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

तापमान मे आई गिरावट

अगले हफ्ते से नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रहा है, जिससे मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है IMD की मानें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है, लेकिन इसका कोई खास असर मध्य प्रदेश पर नहीं पड़ रहा है। हवा का रुख भी उत्तर-पूर्वी बना हुआ है, ऐसे में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं नमी आने से जबलपुर सहित अधिकांश शहरों मे हल्के बादल छाए हुए हैं। आगामी एक-दो दिनों में बादल हटते ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल 3-4 दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

उमरिया रहा सबसे ठड़ा

सबसे कम तापमान उमरिया में दर्ज किया गया। बता दें, उमरिया में 7.2 डिग्री, मलाजखंड में 8.7, सीधी में 9.6, रीवा में 7.69, सतना में 9.6, मंडल में 8.7, जबलपुर में 9 छिंदवाड़ा में 9.6, ग्वालियर में 9.01 इंदौर में 15.5 पचमढ़ी में 7.4 राजगढ़ में 9.6 दतिया में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।

भोपाल मे रहा अधिकतम तापमान

अधिकतम तापमान की बात की जाए तो भोपाल में 27.2, ग्वालियर में 25.3, जबलपुर में 24.2, इंदौर में 25.6, मंडल में 26.6, नरसिंहपुर में 22, मलाजखंड में 21.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। IMD की मानें तो 20 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में धुंध पड़ने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत की तरफ से आ रही हवा की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। 16 दिसंबर को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ आने के संकेत मिल रहे है।

Latest news
Related news