Tuesday, March 24, 2026

MP Weather Update: कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के तामपान मे तेजी से गिरवाट दर्ज की जा रही है। प्रद्रेश मे ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक आने वाले दिनों मे बूंदा-बांदी पड़ने की आशंका है। फिलहाल 3-4 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। कई जिलों मे कोहरा का असर देखने को मिलेगा।

IMD ने जारी किया अलर्ट

बता दें, मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों जैसे दतिया ,ग्वालियर, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों मे कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं आज और कल में उत्तरी मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

प्रदेश मे हो सकती है बूंदा-बांदी

मध्य प्रदेश मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके असर से बादल छाने के साथ 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों मे बूंदा बांदी और हल्की बारिश भी हो सकती है। वही दिन के तापमान में गिरावट तो रात के तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होते ही प्रदेश में तेज ठंड का दौर शुरू होगा।

प्रदेश मे कहां रही सबसे ज्यादा ठंडक

रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। पचमढ़ी मे सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, छतरपुर के नौगांव में 8.5 डिग्री, इंदौर में 14.2 डिग्री राजधानी भोपाल में 12.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

Latest news
Related news