Wednesday, March 25, 2026

मध्य प्रदेश: पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- विधानसभा चुनाव में यादव समाज का किया जाएगा प्रतिनिधित्व

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में यादव समाज को सपोर्ट किया जाएगा। चुनाव में सभी को टिकट नहीं दिया सकता है। राज्य में कांग्रेस अधिक सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाएगी, आप सभी को हिस्सेदारी मिलेगी। हमारी संस्कृति को तोड़ा जा रहा है। इसे बनाकर रखने की जिम्मेदारी हमारी है। बीजेपी आरक्षण के विरूद्ध रही है। आगे उन्होंने बताया कि मैंने ओबीसी को 27 प्रतिशत रिजर्वेशन दिया। लेकिन बीजेपी ने जनता को धोखा देने के अलावा और कुछ नहीं दिया। यह बात उन्होंने मानस भवन में कही है। वह शनिवार यानी आज यादव समाज के जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

बता दें कि भाजपा प्रदेश में साल के अंत में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है। शनिवार यानी आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा ग्वालियर की तीन विधानसभा क्षेत्रों के 15 मंडलों का पुनर्गठन कर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

Latest news
Related news