Friday, September 20, 2024

मध्य प्रदेश: अग्निवीर के तर्ज पर भर्ती होंगे जंगलवीर, जानिए क्या है योजना

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए एक नई योजना पर काम कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार अग्निवीर के तर्ज पर जंगलवीर भर्ती करने की योजना बना रही है। जंगलवीर का उद्देश्य मध्यप्रदेश में बाघों की सुरक्षा करना होगा। जिस तरह सेना में अग्निवीरों की भर्ती हुई है उसी तर्ज पर प्रदेश में जंगलों की सुरक्षा के लिए जंगलवीर भर्ती होगी।

क्या है योजना ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार जंगलवीर भर्ती करने की योजना बना रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार डिग्री धारी युवाओं को जो शारीरक रूप से ठीक है उन्हें जंगलवीर के रूप में भर्ती करेगी। इस योजना के अंतर्गत भर्ती होने वालों युवाओं को पहले पांच साल एक फिक्स्ड भत्ता दिया जाएगा। पांच साल के सफल कर्यकाल के बाद 25-30 प्रतिशत युवाओं को फारेस्ट गार्ड के पद पर भर्ती कर लिया जाएगा। इन्हे बाघ रक्षक कहा जाएग। सूत्रों के अनुसार सरकार इस साल लगभग 1000 जंगलवीर भर्ती करने की योजना को अंतिम रूप दे चुकी है।

Latest news
Related news