Friday, September 20, 2024

दिग्विजय सिंह ने किया पलटवार बोले, तुलसी सिलावट क्या थे, ये अब क्या हैं, कहां से आया?

भोपाल: मध्य प्रदेश में नेताओं की जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने मंत्री तुलसी सलवट पर पतवार करते हुए कहा कि हां, मैं भाजपा और संघ के लिए कोरोना वायरस ही हूं। ​​तुलसी सिलावट क्या थे, ये इंदौर के लोग जानते हैं। क्या थे वो? अब क्या हैं, कहां से आया? कौन सा धंधा चलता है तुलसी सिलावट का? ये उनसे पूछिए कि आपका इतना बड़ा धंधा कहां से हो गया। कहां से इतना पैसा आया?. दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये कभी आप तुलसी सलवट से भी पूछिए।

दिग्विजय सिंह को बोला था कोरोना

मंत्री तुलसी सलवाट ने कुछ दिन पहले दिग्विजय सिंह को कांग्रेस पार्टी का कोरोना बोला था। दरसल तुलसी सिलावट ने कहा था कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी के कोरोना है। कोरोना की उत्पाती चीन में हुई थी इसलिए दिग्विजय सिंह को भी चीन में पैदा होना चाहिए था। इसी बयान पर पलटवार करते हुए दिग्विजय ने कहा कि हां मैं मैं भाजपा और संघ के लिए कोरोना वायरस ही हूं।

ट्वीट से शुरू हुई जुबानी जंग

दरअसल कुछ दिन पहले दिग्विजय सिंह ने ट्ववीट किया था हे महाकाल, कांग्रेस में दूसरा सिंधिया पैदा ना हो। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
ने ट्वीट करते हुए कहा था कि हे प्रभु! दिग्विजय जैसे देशविरोधी भारत में पैदा न हों। लेकिन ट्ववीट पर जंग सिर्फ इन दो नेताओं के बीच ही नहीं रही. इनके समर्थकों ने भी एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया।

Latest news
Related news