Sunday, May 10, 2026

जमीनी विवाद में चली गोली , ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 लोगों की गई जान

भोपाल: मुरैना जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जमीन के झगड़े में खूनी खेल देखने को मिला है। दरअसल जमीन के विवाद में दो परिवारों में जमकर गोलियां चली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में 6 लोगो की मौत हो गई है। मौत एक ही परिवार के लोगो की हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

परिवारों में है पुरानी रंजिश

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के लेपगांव में यह गोलीकांड हुआ है। जमीनी विवाद में दोनो परिवार में झगड़ा पुराना है। 6 वर्ष पहले भी दोनों परिवार के बीच झगड़ा हो चूका है। उस समय भी गोली चली थी। ताजा गोलीकांड में 6 लोगो की मौत होने की पुष्टि हुई है।

Latest news
Related news