Sunday, May 10, 2026

‘The Kerala Story पर बढ़ा विवाद, प्रदेश मंत्री ने उठाई टैक्स फ्री करने की मांग

भोपाल: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर मध्यप्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने इसे एक चुनावी हथकंडा कह रही है। कांग्रेस का आरोप है कि BJP धर्म के आधार पर समाज को बांटकर चुनाव लड़ना चाहती है।

हिन्दू संगठन मुफ्त में दिखायेगा फिल्म


पूरे मामले पर अब संस्कृति बचाओ मंच नाम के हिन्दू संगठन ने मोरचा संभाल लिया है। संस्कृति बचाओ मंच ने कांग्रेस के फिल्म का विरोध करने पर मुफ्त में फिल्म दिखने का ऐलान किया है। हालांकि सरकार ने ऐसे किसी प्रस्ताव के आने की बात से इंकार किया है।

Latest news
Related news