Wednesday, March 25, 2026

CM Shivraj’s Wedding Anniversary: सीएम शिवराज ने ट्वीटर के जरिए अपनी पत्नी को दी शादी सालगिरह की बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की शुक्रवार को शादी की सालगिरह थी। गुरुवार को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह और बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ खंडवा के सैलानी पहुंचे थे। शुक्रवार को दिनभर ओंकारेश्वर में कार्यक्रम में शामिल हुए और फिर रात में मुख्यमंत्री सैलानी पहुंचे।

ट्वीटर पर दी सालगिरह की बधाई

सैलानी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह ने कुछ महिलाओं के साथ चूल्हे पर खाना बनाया। फिर मुख्यमंत्री को भी खिलाया। मुख्यमंत्री ने साधना सिंह के खाना बनाते समय का एक वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया है। इसमें मुख्यमंत्री ने लिखा है कि ‘जीवन संगिनी को विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएं।’

Latest news
Related news