Wednesday, March 25, 2026

मध्य प्रदेश: खेल के दौरान साड़ी का फंदा लगने से 7 साल के बच्ची की हुई मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 7 साल की बच्ची के गले में साड़ी लिपटकर फांसी का फंदा बन गई, जिसमें मासूम बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और मामला दर्ज कर, इसकी जांच में जुट गई है।

गले में लगा लिया साड़ी का फंदा

खबर के अनूपपुर जिले के पकरिया गांव की हैं। जहां सोमवार को 7 साल की बच्ची साड़ी का टुकड़ा लेकर खेल रही थी। खेल-खेल में ही गलती से गले में साड़ी का फंदा लग गया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी, जबकि उसकी मां घर के अंदर खाना बना रही थी।

पुलिस को दी पूरी जानकारी

कोतमा थाना प्रभारी अजय बैगा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लड़की के परिवार वालों ने बयान दिया हैं कि घर की बाहरी दीवार से जुड़े बांस से बंधे साड़ी के टुकड़े से खेलने के दौरान बच्ची ने गलती से उसे अपने गले में बांध लिया। परिवार के सदस्यों ने जब लड़की को लटका हुआ पाया तो उसे कोतमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

घटना सुनकर पुलिस भी हैरान

दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस इसकी पूरी जांच करेगी। पुलिस भी हैरान है कि थोड़ी सी सावधानी हटने से इतनी बड़ी घटना घट गई।

Latest news
Related news