Friday, September 20, 2024

MP News : मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया बोले महिला विरोधी है पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ

भोपाल: मध्यप्रदेश में नेताओं की बयानबाज़ी तेज और तीखी होती जा रही है। इस बार प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को महिला विरोधी बता दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महिलाओं का अपमान करने वाले व्यक्ति है। महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं को बंद कर दिया था।

महिलाओं के योजनाओं को किया था बंद

पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ने कहा कि जब प्रदेश में कमलनाथ की सरकार थी तब सहरिया महिलाओं के लिए संचालित की जा रही योजना को बंद कर दिया था। वहीं नहीं, संबल योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना को भी बंद कर दिया था। बीजेपी के सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में जो 1 हजार डाले जाते थे वो कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया था।

चुनाव से पहले आती है महिलाओं कि याद

मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा कि कांग्रेस को महिलाओं को याद सिर्फ चुनाव से पहले ही आती है। कमलनाथ नारी सम्मान योजना की बात करते हैं लेकिन सरकार में आने पर महिलाओं के योजनाओं को बंद कर देते है। जब चुनाव आता है कांग्रेस को किसानों और महिलाओं की याद आ जाती है। अब चुनाव आने वाला है तो इनको किसान और महिलाओं के सम्मान निधि की याद आ रही है।

लाड़ली बहना योजना की करी तारीफ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के महिलाओं के लिए चलाया गया लाड़ली बहना योजना की तारीफ की। बता दें कि 10 जून को लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त 1 हजार महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे। जानकारों का मानना है कि लाड़ली बहना योजना आगामी विधानसभा चुनाव में शिवराज सरकार का मास्टर स्ट्रोक हो सकता है।

Latest news
Related news