Friday, May 8, 2026

MP News: OMG-02 के खिलाफ कानूनी नोटिस, रिलीज होना हो सकता है मुश्किल

भोपाल: OMG-02 रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरती दिख रही है। दरसअल, 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली फिल्म के ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार जो कि भगवान शिव के रूप में दिखाए गए हैं कचोरी खरीद रहे हैं। भगवान शिव को इस रूप में दिखाए जाने पर महाकालेश्वर के पुजारियों ने आपत्ति जताई है । उनका कहना है कि हमारे इष्ट देव को इस तरह दिखाए जाने पर आपत्ति है।

महाकालेश्वर के पुजारियों की आपत्ति

इस फिल्म को लेकर लीगल नोटिस जारी करवाने वाले श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि देवस्थलों पर फिल्म बनना अच्छी बात है। फिल्मों में भगवान को किसी भी रूप में प्रस्तुत करना अच्छा नहीं है। फिल्म निर्माताओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इस प्रकार के प्रस्तुतीकरण से धर्म को मानने वाले लोगों की आस्था को ठेस पहुंच सकती है। फिल्म में भगवान शिव को कचोरी खरीदते दिखाया है जो की ठीक नहीं है।
इससे हमारी आस्था को ठेस पहुंची है। हमारे भगवान को इस तरह नहीं दिखाना चाहिए। आगे उन्होंने बताया कि हमने हाईकोर्ट के वकील अभिलाष व्यास के माध्यम से अभिनेता अक्षय कुमार, फिल्म निर्देशक अमित राय, निर्माता विपुल शाह, चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ-साथ सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को कानूनी नोटिस भेजा है।

सार्जवनिक माफी की मांग

पंडित महेश शर्मा ने बताया कि इस फिल्म को लेकर हमारा कोई विवाद नहीं है। हमारी सिर्फ इतनी ही मांग है कि मनोरंजन के लिए बनाई जाने वाली फिल्मों में हमारे इष्ट देव भगवान शिव का कोई मजाक ना बनाए। फिल्म निर्माता से हम मांग करते है कि फिल्म से महाकाल मंदिर में शूट किए गए दृश्य हटाएं जाए। साथ ही हमसे 24 घंटे में सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

Latest news
Related news