Wednesday, March 25, 2026

Priyanka Gandhi का एमपी दौरा आज, आदिवासी वोटरों को साधने की करेंगी कोशिश

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। गुरुवार को धार जिले के मोहनखेड़ा में वो आम सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी वोटरों को साधने की कोशिश करेंगी। बता दें कि प्रदेश में प्रियंका गांधी का यह तीसरा दौरा है। इससे पहले वो जबलपुर और ग्वालियर जा चुकी हैं।

जानिए प्रियंका का कार्यक्रम

वहीं पहले दो दौरों में मिले अपार जनसमर्थन को देखते हुए कांग्रेस पार्टी उत्साहित है जबकि बीजेपी खेमे में प्रियंका गांधी की सभाओं में लाखों की भीड़ देखकर मायूसी छाई हुई है। बता दें कि प्रियंका आदिवासी जननायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद टंट्या मामा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वो मोहनखेड़ा में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी और फिर इंदौर के लिए रवाना होगी।

जीतने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही पार्टियां

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। भाजपा की तरफ से खुद पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कमान संभाल रखी है। उधर कांग्रेस की ओर से भी कई बड़े नेता मध्य प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं। आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए प्रियंका आज धार दौरे पर हैं। इस दौरान मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।

Latest news
Related news