Friday, September 20, 2024

Priyanka Gandhi Dhar Visit: प्रियंका गांधी बोलीं- शिवराज का नाम लेने में डर रहे पीएम मोदी

भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को धार के मोहनखेड़ा पहुंची। जहां उन्होंने जैन तीर्थ पहुंचकर माथा टेका और विशाल जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि प्रियंका गांधी परिवार की चौथी सदस्य हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी यहां पर सभा कर चुके हैं। वहीं प्रियंका गांधी का यह तीसरा दौरा है। इससे पहले वो 21 जुलाई को ग्वालियर और 12 जून को जबलपुर आ चुकी हैं।

राज्य में हुए 250 से ज्यादा घोटाले

अपने संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एमपी में पिछले 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। एडमिशन, सर्व शिक्षा अभियान,पोषण आहार, मिड-डे मील, नौकरी, कारम डैम, स्कॉलरशिप, भर्ती परीक्षा में घोटाले हुए हैं। पिछले 18 सालों में 17 हजार युवकों ने आत्महत्या की है। यहां के नौजवानों का कहना है कि राजा जा रहा है। युवा कह रहे हैं कि इस बार रोजगार के लिए वोट डालेंगे।

शिवराज का नाम लेने में शर्मा रहे मोदी

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी आजकल शिवराज का नाम लेने में शर्म कर रहे हैं। शिवराज सिंह सीएम नहीं बनने वाले हैं। 50 मिनट में 50 बार कांग्रेस का नाम लेते है। मैं उन्हें छोटी सी सलाह देती हूं कि उतनी बार विकास का नाम लीजिये। बताइये कि आपने इंदौर में विकास के लिए कितना काम किया है। यहां पर बेरोजगारी चरम पर है। शिक्षकों के करीब 70 हजार तो डॉक्टर के 90 फीसदी सीट खाली है। बच्चों के डॉक्टर के नब्बे फीसदी सीट खाली है।

Latest news
Related news