Sunday, May 10, 2026

वीडी शर्मा का कांग्रेस पर जोरदार हमला, बोले- उनका हाथ हमास व जेहादियों के साथ

भोपाल। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा कर कांग्रेस पर निशाना साधा और राहुल गांधी को अपना निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी इजराइल के साथ हैं तो कांग्रेस हमास के साथ खड़ा है।

जेहादियों के साथ है कांग्रेस

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी में निंदा करने के बदले हमलावरों के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि उनका हाथ जेहादियों के साथ है। यह पहली बार नहीं हो रहा है। कांग्रेस ने हमेशा से आतंकवाद, नक्सलवाद और जेहादियों का समर्थन किया है। यह कृत्य दुर्भागपूर्ण है और देश की जनता कांग्रेस के इस कृत्य की आलोचना कर रही है।

कांग्रेस ने जाकिर नाइक से लिया चंदा

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को भारत को में कोई नहीं सुनता है वो विदेश में जाकर देश को बदनाम करने का काम करते हैं। कांग्रेस हमेशा से देश पर हमला करने वालों के पक्ष में खड़ी रही है। सोनिया गांधी ने बटाला हाउस इनकाउंटर पर आंसू बहाये थे। राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग को गले लगाते हैं। कांग्रेस पार्टी ने तो जाकिर नाइक जैसे लोगों से चंदा लिया है।

Latest news
Related news