Friday, September 20, 2024

MP Election: सपा-कांग्रेस में बढ़ी विवाद…कमलनाथ बोले- “अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश”

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। कांग्रेस ने 229 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसी बीच सपा और कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगी हुई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर ‘विश्वासघात’ करने का आरोप लगाया है। उनके इस बयान पर मध्यप्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार किया है।

अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश

दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से जब मीडिया ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोप पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि “अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश…” . वहीं आगामी विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि माहौल बहुत अच्छा है। लोग हमें फोन कर रहे हैं और बता रहे हैं कि लोगों में उत्साह है। हम उम्मीद से भी बेहतर संख्या से जीतेंगे।

कांग्रेस ने सपा को दिया धोखा

अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस को जब समर्थन की जरूरत थी उस समय समाजवादी पार्टी ने उसका समर्थन किया। जिस समय कांग्रेस के नेताओं से बात हुई उस समय मैंने कहा था कि जो हमसे सहयोग लेना चाहो ले लो, हम भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे। उस समय रात 1 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई।

हमारी जीती हुई सीट पर खड़ा किया प्रत्याशी

अखिलेश यादव ने कहा कि बैठक के बाद हमें आश्वासन दिया गया कि विधानसभा चुनाव में हमें लगभग 6 सीटें दी जा सकती हैं लेकिन जब कांग्रेस की सूची आई तो हमारी जीती हुई सीटों पर भी उन्होंने प्रत्याशी घोषित कर दिया। मजबूरी में समाजवादियों को अपने मजबूत क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते हुए चुनाव लड़ाना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी केवल उन्हीं सीटों पर लड़ेंगे जहां हमारा संगठन है और जहां से हम भाजपा को हराना चाहते हैं।

Latest news
Related news