Monday, June 16, 2025

MP Election Result: मध्यप्रदेश में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा शुरूआती रुझान में पिछड़े

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। अभी पोस्टल बैलेट के आंकड़े सामने आये हैं। अब तक 184 सीटों पर रुझान सामने आये हैं। जिसमें 90 सीटों पर भाजपा तो कांग्रेस 92 सीटों पर आगे चल रही है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से पीछे चल रहे हैं।

कौन जीतेगा चुनावी जंग

वहीं मतगणना के बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं तो पहले भी कहता था और आज भी कह रहा हूं कि हम 130 से अधिक सीटों से जीतेंगे। इधर, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में जनता ने भागीदारी भी बढ़-चढ़ कर ली। मतदान ज्यादा हुआ है भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हम 125-150 सीटें जीतेंगे।

कहां कौन आगे?

चुरहट से अजय सिंह राहुल
सीधी से रीती पाठक
सिहावल से कमलेश्वर पटेल
जैतपुर से उमा धुर्वे
ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर

Latest news
Related news