Sunday, May 10, 2026

MP Weather Update: इन जिलों में छाएगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोपाल। एमपी में लगातार मौसम बदल रहा है। जिस कारण कड़ाके की ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश भर के कई शहरों में घने कोहरे से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। IMD के मुताबिक एमपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा हैं। साथ ही उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश की हवा में गलन रहेगी। बीती रात ग्वालियर, पचमढ़ी, राजगढ़ सबसे ठंडे रहे हैं।

तापमान मे आई गिरवाट

दिसंबर के शुरुआत के ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, अगले 2-3 दिन तक ऐसी ही ठंड पड़ेगी। प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने के आसार है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज ग्वालियर-चंबल संभाग के शहरों के साथ कटनी, शहडोल, मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर दतिया और पन्ना में कोहरा छाने के आसार हैं।

राजगढ़ शहर रहा सबसे ठंडा

IMD के अनुसार सोमवार को सबसे कम तापमान राजगढ़ जिले में पाया गया है। जहा 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ग्वालियर में 9.8, पचमढ़ी में 9.02, दतिया में 10.5, मलाजखंड में 11.1, रीवा में 11.1 मंडल में 11.4 छिंदवाड़ा में 11.5, इंदौर में 14.6 भोपाल में 12 वही जबलपुर में 12 डिग्री सेल्सियस में तापमान दर्ज किया गया है।

Latest news
Related news