Wednesday, August 19, 2026

MP Assembly Election 2023: रतलाम की हारी हुई दो सीटों पर बीजेपी की पैनी नजर, ये है तैयारी

भोपल। मध्य प्रदेश में चुनावी काल चल रहा है. ऐसे में पार्टियां तैयारी में जुट गई है. बीजेपी पार्टी नारा दे रही है कि ‘बूथ जीतो-चुनाव जीतो’. उनका यह नारा चुनाव में जीत की गारंटी माना जाता रहा है. इसी मूल मंत्र के बूते रतलाम में भी पार्टी अब पांचों सीटें जीतने की तैयारी में लग गई है. बीते विधानसभा चुनाव में 2 सीटों से बीजेपी को हाथ धोने पड़े थे, लेकिन अब पार्टी इस हार से सबक लेकर 1295 बूथों पर प्रबंध करने में जुट गई है.

बीजेपी की रतलाम की दो सीटों पर पैनी नजर

बता दें कि मध्य प्रदेश में चुनावी काल चल रहा है ऐसे में रतलाम में भी बीजेपी तैयारी कर रही है ताकि उसे चुनाव में रिस्क न हो. यही वजह है कि पार्टी को अभी से उन 2 सीटों की चिंता सताने लग गई है जो पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जीती थी. आलोट और सैलाना विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब बीजेपी जिले की पांचों सीटों पर एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. इस बार पार्टी का पूरा ध्यान बूथ जीतने पर है, जिसके लिए बीजेपी द्वारा अभी से 11 से लेकर 21 लोगों की टीम हर बूथ पर तैनात कर दी गई है. इसके लिए बाहर से विधानसभा प्रभारी और बूथ विस्तारक को भी तैनात कर दिया गया है जो हर बूथ पर 11 से लेकर 21 लोगों की टीम तैनात कर बूथ को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. बीते 14 दिनों में 1295 बूथ तक पार्टी इस कवायद को दोहरा चुकी है. मतलब यह कि ऊपर से लेकर नीचे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक लगातार संपर्क साध कर बीजेपी इन विधानसभा क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी हुई है.

कांग्रेसी नेता भी हैं सतर्क !

आपको बता दें कि बीजेपी की इन तैयारियों पर कांग्रेस नेता भी चुटकी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस निश्चित रूप से जिले में अपनी सीटों में इजाफा करेगी, क्योंकि बीजेपी पूरी तरह से आंतरिक कलेश में डूबी हुई है. आपसी मन मुटाव और टिकट को लेकर उम्मीदवार आपस में ही लड़ाई कर रहे हैं, जिसका लाभ सीधे तौर पर कांग्रेस को पहुंचेगा और हमें जनता का पूरा सपोर्ट मिलेगा.

Latest news
Related news